{"_id":"5b85008942c792463d4ad71f","slug":"couple-commits-suicide-in-rewari-of-haryana-after-facebook-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने जान दे दी, जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और प्रेमी भी ट्रेन से कट गया, फेसबुक पर उड़ेला दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने जान दे दी, जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और प्रेमी भी ट्रेन से कट गया, फेसबुक पर उड़ेला दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Couple suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी तो युवक से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर जिंदगी खत्म कर ली। इससे पहल उसने फेसबुक पर पोस्ट डालकर दर्द उड़ेला। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। प्रेम-प्रसंग में एक गांव निवासी युवती के जहर खाकर जान देने के बाद प्रेमी ने भी रविवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले प्रेमी ने फेसबुक पर दोनों मौतों के लिए प्रेमिका के पिता को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शनिवार रात को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां पर रविवार शाम को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

फेसबुक पर सुसाइड के लिए युवती के पिता को जिम्मेदार ठहराया
Couple suicide
उधर, युवती की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव मांढैया निवासी 21 वर्षीय नवीन कुमार भी रात को अपने घर से निकल गया। उसके घर से लापता होने के बाद जब वह देर रात तक अपने घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। पता चला कि रेवाड़ी-सादलपुर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है।
इसके बाद रात को ही परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने उसकी शिनाख्त नवीन कुमार के रूप में की। नवीन शहर के ही एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों ने जब उसका फोन देखा तो उस समय उसमें फेसबुक चल रही थी। इसमें नवीन ने एक पोस्ट डाली हुई थी। पोस्ट में उसने लिखा था कि मेरी और युवती की मौत का जिम्मेदार युवती का पिता है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
अभी सामान्य कार्रवाई
इस मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
- रणवीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी