फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer forum, brookline central restaurant, restaurant charged 312 for two bottle water

दो बोतल पानी के वसूले 312 रुपये, अब अदा करने होंगे 27 हजार

Wed, 13 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
consumer forum, brookline central restaurant, restaurant charged 312 for two bottle water
कोर्ट - फोटो : demo
पानी की बोतल पर अधिक कीमत लेने पर उपभोक्ता फोरम ने ब्रूकलाइन सेंट्रल को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने ब्रूकलाइन सेंट्रल को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को सात हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माना के रूप में कंज्यूमर लीगल एड अकाउंट में जमा कराने को कहा है। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 के सदस्य सुरेश कुमार सरदाना ने दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जगवीर सिंह कंग निवासी कोटला सम्शपुर जिला लुधियाना ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक मॉल स्थित मेसर्स ब्रूकलाइन सेंट्रल (हालसियोन इन्न हॉस्पिटलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। फोरम को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने पत्नी और पारिवारिक दोस्तों के साथ ब्रूकलाइन में डिनर करने गए थे।
विज्ञापन


इसका बिल उन्होंने दे दिया था। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट की काउंटर से ब्लू पाइन की दो सील पानी की बोतल खरीदी। इसका बिल 312 रुपये था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोतल पर मैक्सिमम रिटेल प्राइस 60 रुपये (सभी कर सहित) कीमत अंकित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उनसे एक बोतल की कीमत 156 रुपये ली गई। उनसे 16.50 रुपये वैट, 12 रुपये सर्विस चार्ज और 7.39 रुपये सर्विस टैक्स के रूप में चार्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने फोरम को बताया कि रात बारह बजे रेस्टोरेंट से उन्हें 70 किलोमीटर दूर जाना था। उन्हाेंने पानी की बोतल के लिए 312 रुपये अदा किए और चले गए। ब्रूकलाइन सेंट्रल ने फोरम में पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। उन्होंने कहा कि सही चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed