फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Mohammad Saddiq Car Accident, Young Man Dead

कांग्रेसी विधायक की गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत

Sun, 18 Jan 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 18 Jan 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Mohammad Saddiq Car Accident, Young Man Dead

कांग्रेस विधायक की सरकारी गाड़ी ने सड़क पर खड़े युवक को बुरी तरह कुचल डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फरीदकोट के गांव माई गोदड़ी के पास हुआ। विधायक का नाम मोहम्मद सदीक है। वे जाने-माने पंजाबी लोकगायक भी हैं।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान गुरु नानक कालोनी निवासी हरमनप्रीत सिंह (21) पुत्र स्वर्गीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई। हरमनप्रीत सिंह को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने विधायक की सरकारी गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में ड्राइवर ने दी जानकारी

Congress MLA Mohammad Saddiq Car Accident, Young Man Dead

पुलिस पूछताछ में गाड़ी ड्राइवर ने बताया कि विधायक सदीक को शहर के एक पैलेस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जैतो से विधायक जोगिंदर सिंह के बेटे की शादी का शगुन समारोह में शिरकत करने आना ‌था।

फरीदकोट आते समय गाड़ी जैसे ही कोटकपूरा रोड पर माई गोदड़ी के पास पहुंची तो एक दोपहिया वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क पर खड़े युवक को कुचल कर निकल गई। गाड़ी सड़क किनारे खड़े हरमनप्रीत सिंह को दूर तक घसीट कर ले गई।

परिवार का इकलौता बेटा था हरमनप्रीत

Congress MLA Mohammad Saddiq Car Accident, Young Man Dead

हादसे की वजह से एक परिवार का इकलौते चिराग बुझ गया। मृतक युवक हरमनप्रीत सिंह के परिवार में मां के अलावा एक बहन है। उसके पिता अमरजीत सिंह की करीब दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।

परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अनुसार शनिवार को हरमनप्रीत सिंह भी अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में भाग ले रहा था और घटना के समय गुरुद्वारा माई गोदड़ी साहिब में उसके ममेरे भाई के आनंद कारज चल रहे थे।

मृतक हरमनप्रीत यहां के ही मालवा कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसके परिवार ने उससे काफी उम्मीदें लगा रखी थी। शादी वाले घर में जवान बेटे की मौत से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed