फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress block president shot dead in Moga

मोगा: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डल्ला ने ली जिम्मेदारी

Tue, 19 Sep 2023 11:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 11:23 AM IST
सार

डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है। परिवारवालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Congress block president shot dead in Moga
बलजिंदर सिंह बल्ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोगा में सोमवार शाम को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बल्ली की घर में घुसकर सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम 5:30 बजे दो अज्ञात युवकों ने बल्ली को साइन करवाने के बहाने बुलाया और सामने से गोली मारकर फरार हो गए। एक गोली उनके पेट में व दूसरी पैर में लगी थी। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


वहीं, यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गांव के लोगों के अनुसार रंजिश के तहत यह वारदात की गई लेकिन परिवार वाले इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है। परिवारवालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बलजिंदर सिंह के शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा में गोली मार कर युवक की हत्या

उधर, फगवाड़ा शहर से कुछ दूर हदियाबाद के इलाके न्यू मनसा देवी नगर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। गोली लगने से पंकज दुग्गल नाम के युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो नौजवान युवक के घर आए और गोली मार कर भाग निकले। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed