फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM flying squad raided hotel in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: होटल पर सीएम उड़नदस्ता ने मारा छापा, नहर से हो रही थी पानी की चोरी

Wed, 07 Sep 2022 04:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 04:04 PM IST
सार

जांच अधिकारियों ने पाया कि बड़ोपल नहर से लोहे की दो पाइप के माध्यम से नहर से पानी को चुराया जा रहा है। टीम ने वीडियोग्राफी की और फोटो भी ली। इसके बाद पाइप हटवा दी गई और थाने में शिकायत दी गई।

विज्ञापन
CM flying squad raided hotel in Fatehabad of Haryana
पाइप से पानी की हो रही चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के पास नहर किनारे बने होटल पर सीएम उड़नदस्ते ने छापेमारी की। इस दौरान जांच में सामने आया ही होटल संचालक पास से गुजर रही बड़ी नहर से पाइप के जरिए पानी की चोरी कर रहा था। नहर विभाग के अधिकारी ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को होटल संचालक के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीएम उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि बीघड़ रोड निवासी मनीष बड़ोपल नहर के पास होटल चलाता है। वह दो पाइप के जरिए नहर से पानी की चोरी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर छापामार टीम का गठन किया गया, जिसमें शामिल सीएम उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारियों ने पाया कि बड़ोपल नहर से लोहे की दो पाइप के माध्यम से नहर से पानी को चुराया जा रहा है। टीम ने वीडियोग्राफी की और फोटो भी ली। इसके बाद पाइप हटवा दी गई और थाने में शिकायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed