{"_id":"486e2d83f39eb97cbfd89307117296ab","slug":"cloth-showroom-theft-incident-at-manimajra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में बैग में ब्रांडेड कपड़े भरकर ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीमाजरा में बैग में ब्रांडेड कपड़े भरकर ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन बस स्टैंड के सामने बने शोरूम नंबर 9 और 10 में बांबे कलेक्शन में रविवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेडिमेड कपड़ों के शोरूम से कपड़े और वीआईपी कंपनी के बैग, सूटकेस ले गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि चोर शोरूम की छत पर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। सोमवार दोपहर को शोरूम मालिक परमजोत सिंह ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठे किए।
विज्ञापन
परमजोत सिंह ने बताया कि सोमवार को उनका शोरूम बंद रहता है। रविवार रात साढ़े 9 बजे वह शोरूम बंद कर चले गए। सोमवार दोपहर में वह कुछ जरूरी कागजात लेने शोरूम पहुंचे। दोपहर में जब उन्होंने शोरूम खोलकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था। ग्राउंड फ्लोर के साथ बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
छत पर सीढ़ियों के ऊपर लगा लोहा का दरवाजा भी टूटा था। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। परमजोत सिंह ने बताया कि चोर शोरूम से लाखों के ब्रांडेड कपड़े 7-8 बैग में भर कर ले गए हैं। पुलिस ने परमजोत की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।