फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleanliness during minor altercation, brother-in-law's throat killing

साफ-सफाई के दौरान हुई मामूली कहासुनी, देवर ने गला रेतकर की भाभी की हत्या

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness during minor altercation, brother-in-law's throat killing
देवरों ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव अच्छेज में एक विवाहिता की उसके देवर ने तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब घर में कोई नहीं था और देवर-भाभी घर की साफ-सफाई कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान ही दोनों की आपस में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ा कि आवेश में आए देवर ने भाभी रेशमा की की गर्दन पर तेज धार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Cleanliness during minor altercation, brother-in-law's throat killing
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

झज्जर जिले के ही गांव सुर्खपुर की रेशमा की शादी गांव अच्छेज के नेपाल के साथ हुई थी। उसका पांच साल का एक बेटा भी है। नेपाल इन दिनों बठिंडा में आर्मी में तैनात है। परिजनों की माने तो सोमवार को रेशमा की सास गांव मातनहेल में फौजी कैंटीन में सामान लेने गई हुई थी और रेशमा और उसका देवर राकेश दिवाली के चलते घर में ही साफ-सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान ही किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि राकेश ने आवेश में आकर घर में रखे तेजधार हथियार से रेशमा की गर्दन पर वार कर दिया। तेजधार हथियार से किए गए हमले के बाद रेशमा वहीं पर ही निढाल होकर गिर गई और राकेश स्थिति को भांपकर मौके से फरार हो गया।

बाद में पड़ोसियों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह और छुछकवास चौकी इंचार्ज पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed