फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clashed In Two groups During Distribution of relief material In Kapurthala

सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने को लेकर चली गोलियां, छह घायल

Mon, 26 Aug 2019 10:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Clashed In Two groups During Distribution of relief material In Kapurthala
घायलों का हल जानते एसपी - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित गांव शेखमांगा में राहत सामग्री की ट्राली को बांटने को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। टकराव की सूचना मिलते ही एसपी तेजबीर सिंह हुंदल, डीएसपी सरवन सिंह बल, एसएचओ सरबजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि गांव शेखमांगा में रविवार देर शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को एक राशन सामग्री की ट्राली बांटने के लिए आई थी। जब गांव के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह की ओर से राशन बांटना शुरू किया गया तो उस समय उसका गांव के दूसरे गुट से विवाद हो गया जोकि एक विशेष समुदाय से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


इसकी खबर किसी ने पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के पारिवारिक सदस्यों को दे दी। जैसे ही गुरमेज सिंह के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दूसरे गुट के छह लोग कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, रतन सिंह, हरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी शेखमांगा सुल्तानपुर लोधी व एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सरवन सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में पहले भी किसी बात को लेकर कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे विवाद की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। इसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद जातिसूचक शब्द बोलने से हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed