फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chinni Murder Case Three arrested for supplying weapons and funding to shooters chandigarh

चिन्नी हत्याकांड: शूटरों को हथियार व फंडिंग देने वाले तीन गिरफ्तार, विदेश में बैठा शख्स चला रहा था नेटवर्क

Sun, 05 Apr 2026 09:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sun, 05 Apr 2026 09:15 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के तार गैंगस्टर लक्की पटियाल से जुड़े एक करीबी शख्स तक पहुंच रहे हैं जो विदेश में बैठकर इस साजिश को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस एंगल पर गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chinni Murder Case Three arrested for supplying weapons and funding to shooters chandigarh
चंडीगढ़ में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी हत्याकांड में पुलिस ने शूटरों को हथियार और आर्थिक मदद पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में मलोया निवासी राहुल शर्मा उर्फ पौलाड़ (25), कमलजीत उर्फ कम्मू (20) और मोहाली के झामपुर निवासी जानू मलिक शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल शर्मा और कमलजीत ने कजहेड़ी में शूटरों को आर-15 बाइक और हथियार उपलब्ध कराए थे। वहीं जानू मलिक ने एक अन्य शख्स के कहने पर राहुल से ढाई लाख रुपये लेकर बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जो इस हत्याकांड में इस्तेमाल हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के तार गैंगस्टर लक्की पटियाल से जुड़े एक करीबी शख्स तक पहुंच रहे हैं जो विदेश में बैठकर इस साजिश को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस एंगल पर गहन जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने लंबे समय से फरार इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की टीमें पहले से ही इनकी तलाश में जुटी थीं। अब पुलिस जल्द ही मुख्य शूटर पीयूष और प्रीतम को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी जिससे मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से पहले कजहेड़ी में ठहरे थे शूटर

जांच में यह भी सामने आया है कि शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान और और प्रीतम 15 और 16 मार्च को कजहेड़ी के एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने चिन्नी की रेकी की और हत्या की पूरी योजना बनाई। 18 मार्च को दिनदहाड़े चिन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों शूटरों को पुलिस ने कैथल में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। बाद में 29 मार्च को हरियाणा पुलिस आरोपियों को उन

स्थानों पर भी लेकर गई जहां वे ठहरे थे और जहां से हथियार व बाइक बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed