{"_id":"56f56bc24f1c1b1d79f14d7f","slug":"chargesheet-filed-against-zulfiqar-s-nephew-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्फिकार के भतीजे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुल्फिकार के भतीजे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ कुकर्म मामले के आरोपी थियेटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के भतीजे अख्तेदार खान समेत गीता देवी व नीरज कुमार के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी।
विज्ञापन
यूटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धमकाने, गैरकानूनी तरीके से रास्ता रोकने, ट्रैसपासिंग जैसी आपराधिक धाराओं में चार्जशीट दायर की है। इन पर जुल्फिकार खान के खिलाफ आपराधिक शिकायत देने वाले पीड़ित बच्चों को कथित रुप से धमकाने को लेकर बीते वर्ष 3 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। कुल 5 पीड़ित बच्चों में से 4 ने जुल्फिकार के जानकारों से खुद की जान का खतरा बताया था। पुलिस ने कोर्ट में सौंपी चार्जशीट में 13 विटनेस रखे हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कहा था कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। ऐसा न करने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित बच्चों ने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की थी। जुल्फिकार आपराधिक केस दर्ज होने के बाद से वह जेल में है। आरोप के मुताबिक वह वर्ष 2002 से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
बच्चों को ब्रांडेड सामान का लालच देकर नशा करवा उनके साथ कुकर्म करता था। उसके एक पूर्व स्टूडेंट की शिकायत पर 11 जुलाई, 2015 को जुल्फिकार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ नवंबर, 2015 में कुकर्म करने , धमकाने, अश्लील साहित्य दिखाने व पोक्सो एक्ट की धाराओं में आरोप तय किए गए थे।
इससे पहले सितंबर में थाना 11 पुलिस ने जुल्फिकार के खिलाफ कोर्ट में चालान दायर किया था। जुल्फिकार के खिलाफ 5 चालान कोर्ट में चल रहे हैं जिनमें से 1 में पीड़ित मुकर गया था।