फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge frames on 26 accused in Nabha jail break case

नाभा जेल ब्रेक: 26 आरोपियों के खिलाफ तय हुए आरोप, 5 फरवरी को अगली सुनवाई

Wed, 16 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Charge frames on 26 accused in Nabha jail break case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक मामले के 26 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को पटियाला की अदालत में चार्ज फ्रेम हो गए। कोर्ट ने इस मामले के तीन आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। अब इस केस में अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी। एडवोकेट दर्शन सिंह नाभा ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक मामले में पटियाला की एडिशनल सेशन जज धरमिंदरपाल सिंगला की अदालत में मंगलवार को पुलिस ने 26 आरोपियों को सख्त सुरक्षा के बीच पेश किया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में इन 26 आरोपियों के खिलाफ डकैती, हत्या की कोशिश, लड़ाई झगड़े, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, साजिश रचने, आर्म्स एक्ट समेत कुछ अन्य धाराओं के तहत चार्ज फ्रेम हुए। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ चल रहे केस को गवाहियों पर लगा दिया। साथ ही इस केस के तीन आरोपियों चनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह और अमनदीप सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए। जिन्हें पुलिस आज कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस को इन तीनों आरोपियों को 19 जनवरी को पेश करने के आदेश दिए। नाभा जेल ब्रेक मामले में भीम सिंह, जगमीत सिंह, तेजिंदर शर्मा, गुरप्रीत सिंह, बिकर सिंह, पलविंदर सिंह पिंदा, जगतवीर सिंह, नरेश नारंग, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह, मोहम्मद असीम, सुनील कालड़ा, मनी सेखों, राजविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, किरनपाल सिंह किरना, रविंदर सिंह, अमन कुमार, हरमिंदर सिंह मिंटू, चनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुखचैन सिंह सुखी, सुलखन सिंह, वरिंदर सिंह उर्फ रिकी, कुलप्रीत सिंह, नीटा दियोल, मनजिंदर सिंह, जतिंदर सिंह टोनी, गुरप्रीत सिंह गोरे, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सेखों के खिलाफ पुलिस ने साल 2016 में थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन आरोपियों में से हरमिंदर सिंह मिंटू की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। नाभा जेल में नवंबर 2016 में कार में सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्ति अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए अंदर घुस गए थे और जेल में बंद गैंगस्टरों व कैदियों को भगा कर अपने साथ ले गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने फरार गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed