फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police registered about 40 cases of immigration fraud 

Immigration Fraud: चंडीगढ़ में चल रही हैं कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां, पैसे लेने के बाद दफ्तर में ताला लगाकर हो जाते हैं फरार 

Tue, 12 Jul 2022 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 10:40 AM IST
सार

मार्च में चंडीगढ़ साइबर सेल थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले मोहाली थ्रीबीटू निवासी वरिंदर सिंह और परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 26 मोबाइल फोन, 22 पासपोर्ट और 3 लैपटॉप बरामद किए थे।

विज्ञापन
Chandigarh police registered about 40 cases of immigration fraud 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विदेश जाना हो तो इमिग्रेशन कंपनियों की पहले जांच कर लें। किसी के झांसे में न आएं। चंडीगढ़ में कई फर्जी कंपनियां पैसे लेने के बाद दफ्तर में ताले लगाकर फरार हो चुकी हैं जिन्हें पुलिस भी पकड़ने में नाकाम रही है। इस साल अभी तक पुलिस इमिग्रेशन फ्रॉड के लगभग 40 केस दर्ज कर चुकी है। इनमें कुछ ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में दर्जनों कंपनियां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही हैं। ऐसा न हो कि आपकी मेहनत की कमाई पानी हो जाए। यूटी पुलिस ने इस साल बिना पंजीकरण के चल रही 65 कंपनियों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया। इसमें 20 से अधिक मालिकों को गिरफ्तार किया गया। एक मामले में एक कंपनी पर कई केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-17 पुलिस ने सेक्टर-22 के क्विकनॉक्स सॉल्यूशन के मालिक और उसके कर्मचारी कुलदीप गिल के खिलाफ लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच एफआईआर दर्ज की। कुलदीप गिल को 10 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दफ्तर पर छापा मारा तो कई पासपोर्ट मिले। ऐसे मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने इमिग्रेशन और कंसल्टेंसी फर्मों को निर्देश दिए है कि वे शहर में अपना कारोबार शुरू करने के लिए सात दिन में सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी विंडो पर लिखित रूप में अपना पूरा इतिहास उपलब्ध कराएं। कई कंपनियां इन नियमों का पालन करती हैं, लेकिन ज्यादातर पुलिस को सूचना नहीं देती हैं। ऐसी ही कंपनियां लोगों के साथ ठगी करती हैं। पुलिस ने इनसे सावधान रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर विज्ञापन या वीडियो देख कर झांसे में आ जाते हैं लोग 

मार्च माह में साइबर सेल थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले मोहाली थ्रीबीटू निवासी वरिंदर सिंह और परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 26 मोबाइल फोन, 22 पासपोर्ट और 3 लैपटॉप बरामद किए थे। पासपोर्ट राजस्थान, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंधा प्रदेश व अन्य जगह के थे। आंध्र प्रदेश निवासी टाटा नागा वामसी की शिकायत पर 12 मार्च को सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि उसने फेसबुक पर गोल्डन कॅरियर कंसल्टेंसी की ओर से विदेश भेजने के लिए कनाडा का वीजा लगवाने को लेकर डाला गया विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क किया। आरोपियों ने सेक्टर-17 बस स्टैंड के पीछे पीड़ित को बुलाया और डाक्यूमेंट व डेढ़ लाख रुपये लेकर चले गए। कुछ दिनों बाद कहा कि कोविड की वजह से वीजा कैंसिल हो गया है। बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया।

दंपती पर सात राज्यों के 700 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप 

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वरिंदर सिंह ने 5 जुलाई को इमिग्रेशन फ्रॉड में आरोपी मोहाली के सेक्टर-70 के रहने वाले देवेंदर गिल उर्फ देवेंदर थापा और उसकी पत्नी क्रिस्पी खैरा के खिलाफ सात राज्यों के 700 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। देवेंदर गिल रोपड़ जेल में है जबकि उसकी पत्नी भगोड़ा घोषित होने के बाद से फरार है। दंपती के खिलाफ चंडीगढ़ में पांच मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने साल 2021 में देवेंदर गिल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस देवेंदर गिल को प्रोडक्शन वारंट लेकर गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed