फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police busted gang dupe innocent people in name of sending them abroad

Chandigarh: विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपी काबू, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

आरोपी लोगों को विदेश में वीजा के लिए विज्ञापनों के जरिए लुभाते थे। दूसरे राज्यों के लोगों को प्रभावित करते थे और फिर उनकी फर्म द्वारा उन लोगों से विदेश भेजने के नाम पर पैसें ऐंठे जाते थे।

विज्ञापन
Chandigarh police busted gang dupe innocent people in name of sending them abroad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर मासूम लोगों को ठगकर उनसे लाखों रुपये की उगाही करने वाले गिरोह का सेक्टर-3 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जांच टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ बीते कुछ दिन पहले ही धोखाधड़ी सहित इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अरशद खान और महिपाल सिंह के रूप में हुई जिन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी जय करण जोशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल बीते सप्ताह सेक्टर-3 थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता आशीष शर्मा ने बताया कि उन्होंने अन्य सात लोगों के साथ मेसर्स गोल्डन ओवरसीज सेक्टर-9 में जय करण जोशी के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने करीब आठ लाख रुपये का भुगतान भी किया था। लेकिन कंपनी की ओर से न तो उन्हें वीजा दिया गया और न ही उनके मांगने पर पैसे वापस किए गए। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी एक्ट 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देशानुसार इस मामले में जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई जिसने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय करण जोशी निवासी # बी021/3057, बी-ब्लॉक गली, निज्जर रोड, गुग्गा माडी रोड, छज्जू माजरा खरड़ जिला एसएएस नगर मोहाली को गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच टीम ने अरशद खान निवासी गांव मंगलूना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर राजस्थान और महिपाल सिंह पुत्र प्रेमसुख निवासी मकान नंबर 3221/3, सेक्टर-44 चंडीगढ़ और स्थायी पता मकान नंबर 54 दक्षिणी ढाणी खरसाडू सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया।

रिमांड में किए कई खुलासे

इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बताया कि वह लोग फर्म द्वारा लोगों केा विदेश में वीजा के लिए विज्ञापनों / सोशल मीडिया के जरिए से लुभाते है क्योंकि अन्य राज्यों के लोग आसानी से उनके विज्ञापनों से प्रभावित हो जाते हैं और फिर उनकी फर्म द्वारा उन लोगों से विदेश भेजने के नाम पर पैसें ऐंठे जाते है। 

पूछताछ के दौरान आरोपी जय करण जोशी ने खुलासा किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विदेश भेजने के बहाने कई लोगों से लाखों रुपये लिए। बताया किया कि वे एक स्थान पर इमीग्रेशन कार्यालय खोल लेने के बाद उसी जगह 2-4 लोगों से लाखों रुपये फीस ले लेते थे और फिर कुछ दिन बाद उस आफिस को बंद कर देते थे। इसके बाद वह किसी अन्य जगह जाकर दूसरा नया आफिस नए नाम से खोल देते थे ताकि लोगों को उनकी फर्म के बारे में पता न चल सकें।

फर्जी लैब के जरिए चलता था मेडिकल का खेल

जांच टीम ने जांच के दौरान एससीओ नंबर 196-197, दूसरी मंजिल, सेक्टर-22, चंडीगढ़, एससीओ नंबर 21, इनर मार्केट, सेक्टर-22, चंडीगढ़ और एससीओ नंबर 363, पहली मंजिल, सेक्टर-44 चंडीगढ़ में तलाशी लेने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट जारी करवाए। तदनुसार, उक्त एससीओ में तलाशी ली गई और करीब आरोपियों के आफिसों से 102 पासपोर्ट, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनके कुछ अन्य सहयोगी अभी भी फरार हैं। 

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मेडिकल जांच के लिए आरोपी आवेदकों को हेल्थ केयर डायगानो लैब, एससीओ नंबर 23 द्वितीय तल, सेक्टर-33 डी मे भेजते थे। यहां प्रत्येक आवेदक से लैब में मेडिकल के लिए 6 हजार से 6500 रुपये वसूले जाते थे। रहे थे और आगे वे लैब में मेडिकल जांच के लिए प्रति आवेदक 400 से 500 रुपये का भुगतान कर रहे थे। 



आरोपी अरशद खान और महिपाल सिंह द्वारा ही मेसर्स हेल्थ केयर डायगानो लैब के नाम से फर्जी लैब चलाई जा रही थी। इनकी लैब से कई मेडिकल जांच रसीदें, रक्त के नमूने वाली कई शीशियां, लगभग 1600 प्री-मेडिकल जांच रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने रक्त के नमूने लेने के लिए दो अशिक्षित लड़कियों को काम पर रखा था, जिनके पास कोई अनुभव/डिग्री नहीं थी।

लोगों को ठगने के लिए खोले गए थे यह आफिस

-मेसर्स स्मार्ट वीजा प्वाइंट सेक्टर -8 सी, चंडीगढ़
-मेसर्स कैनेडियन वेस्ट कंसल्टेंसी सेक्टर -8 सी, चंडीगढ़
-मेसर्स गोल्डन ओवरसीज सेक्टर -9 डी, चंडीगढ़
-मेसर्स गोल्डन ओवरसीज सेक्टर-22 सी, चंडीगढ़
-मेसर्स गुरु टूर एंड ट्रैवल सेक्टर-20, चंडीगढ़
-मेसर्स वर्ल्ड इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल सेक्टर-44, चंडीगढ़

आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले
-एफआईआर नंबर-57 दिनांक 04.06.2024 -एफआईआर नंबर-58 दिनांक 04.06.2024
-एफआईआर संख्या-78 दिनांक 16.07.2024

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed