{"_id":"5a478799936fd9549e3cd6ef6056baab","slug":"chandigarh-multilevel-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, पहले 4 महीने फ्री होगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड न्यूज, पहले 4 महीने फ्री होगी मल्टीलेवल पार्किंग
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Dec 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग में लोगों को नए साल के पहले चार माह निशुल्क वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को यहां पर वाहन पार्क करने की आदत पैदा हो सके। शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम ने इस माह के अंत में इस पार्किंग का उद्घाटन करने की योजना बनाई है। पंजाब व हरियाणा के गवर्नर एवं प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। मल्टीलेवल पार्किंग का काम देखने के लिए नगर निगम कमिश्नर भावना गर्ग ने बुधवार को चीफ इंजीनियर के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेयर पूनम शर्मा का कार्यकाल भी एक माह रह गया है इसलिए वह भी चाहती है कि उनके कार्यकाल में इसका उद्घाटन हो जाए। मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने के लिए इसके साथ बनी इंपायर स्टोर की पेड पार्किग को भी बंद करके उसे नो व्हीकल जोन में तबदील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस जगह पर प्लाजा का विस्तार कर दिया जाएगा जिस कारण लोगों को ज्यादा पैदल चलने की जगह मिल जाएगी। ऐसा मल्टीलेवल पार्किंग को सफल बनाने के लिए भी किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम का 47 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
लैंड स्केपिंग और आसपास की सड़क की कारपेटिंग का काम बाकी
अभी यहां पर लैंड स्केपिंग के अलावा इसके आसपास सड़क की कारपेटिंग का काम शुरू भी नहीं हुआ है। कमिश्नर भावना गर्ग ने इंजीनियरिंग विंग को इन कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साल 2013 के 15 अक्तूबर में तत्कालीन मेयर सुभाष चावला के कार्यकाल में पूर्व प्रशासक शिवराज पाटिल ने मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। इस प्रोजेक्ट के निर्माण शुरू करने से पहले यहां से 100 हरे भरे पड़ों को भी काटा गया था।
चार माह बाद चार्ज किया जाएगा रेट
दिसंबर माह में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन इसे चलाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। चार माह तक फ्री में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी इसके बाद इसका रेट तय किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि 5 रुपये के शुल्क में मल्टीलेवल पार्किंग को नहीं चलाया जाएगा। इसका प्रतिदिन का खर्च पूरा करने के लिए कम से कम एक वाहन से 15 से 20 रुपये चार्ज करना जरूरी होगा। इसके साथ ही नगर निगम को यह भी निर्णय लेना है कि इसे वह खुद चलाए या फिर ठेके पर दे।
950 वाहन हो सकते हैं पार्क
नगर निगम के अनुसार इस मल्टीलेवल पार्किंग में 950 वाहन पार्क हो सकते हैं। इस मल्टीलेवल पार्किग का खुलने का व्यापारी लंबे समय से इंतजार कर रहे है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के कारण लाइटों से आरबीआई जाने वाली सड़क दो साल से बंद है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के सामने की दुकानों का काम भी ठप्प पड़ा हुआ था क्योंकि इस तरफ से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी।
प्रापर्टी टैक्स में छूट की मांग
प्रोग्रेसिव ट्रेडर्र्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवदीप शर्मा का कहना है कि पिछले दो साल से इस प्रोजेक्ट के निर्माण के कारण व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के सामने जो सेक्टर-17 डी के व्यापारी हैं, उनके यहां पर ग्राहकों को पहुंचने केलिए रास्ता नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम को ऐसे व्यापारियों को राहत देने केलिए प्रापर्टी टैक्स में छूट देनी चाहिए।
पार्किंग की विशेषताएं
4.75 एकड़ में बनेगी
1.41 एकड़ में होगी लैंड स्केपिंग
45 फिट 9 इंच है पार्किंग लोट की गहराई
8 लिफ्ट लगाई जाएंगी
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कंप्यूटराइज टिकट काउंटर
चार वेंटिलेशन प्वाइंट बनाए गए हैं
आधुनिक फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे
पूरी तरह से आटोमेटिक होगी पार्किंग
सेक्टर-34 और 22 में भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव
सेक्टर-17 में प्रशासन की चार अलग अलग जोन में पेड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही सेक्टर-34 और 22 में भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है जिनका काम अगले सालों में शुरू होने की उम्मीद है।
पूरा प्रयास है कि इसी माह में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया जाए। मौके का निरीक्षण किया गया है। इंजीनियरिंग विंग को बाकी बचे काम को स्पीड अप करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों में आदत डालने के लिए शुरू के चार माह मल्टीलेवल पार्किंग में निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
- भावना गर्ग, नगर निगम कमिश्नर