फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh girl suicide case

पंखे से लटकी मिली युवती, सुसाइड नोट बरामद

Thu, 21 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
chandigarh girl suicide case

चंडीगढ़ में सेक्टर 30 में युवती ने घर पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जिस समय युवती ने फंदा लगाया, उसके परिजन घर पर नहीं थे। सभी दिल्ली गए थे। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती शहर में ही प्राइवेट नौकरी करती थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार की मृतका की पहचान सोनिया (26) के रूप में हुई है। सोनिया ने अपने घर पर ही दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटक खुदकुशी की। पुलिस ने बताया कि लड़की के सुसाइड करने का पता सबसे पहले उसकी सहेली को चला।
विज्ञापन


सोनिया की सहेली ने अनुसार रात को उसने सोनिया को कई बार फोन किया। लेकिन सोनिया ने फोन नहीं उठाया। जब वह सोनिया से मिलने घर आई तो बार बार दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला। उसकी सहेली ने खिड़की से झांका तो देखा सोनिया फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोनिया की सहेली ने ही रात को करीब 9.20 बजे सोनिया की खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लड़की को निकाला और जीएमसीएच-32 अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने युवती को मृत बताया।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।


फिलहाल मामला आत्महत्या का ही लगता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की कुछ मानसिक रूप से परेशान भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed