{"_id":"58c2f8c34f1c1be027dc42f1","slug":"chandigarh-crime-vikas-nagar-chandigarh-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोते हुए कमरे में गई और लगा ली खुद को आग, परिजन दरवाजा तोड़ते रह गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोते हुए कमरे में गई और लगा ली खुद को आग, परिजन दरवाजा तोड़ते रह गए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विकास नगर में लड़की ने किया आत्मदाह
- फोटो : अमर उजाला
विकास नगर में मकान नंबर 2230 में शुक्रवार शाम को एक 20 साल की लड़की माधुरी ने आत्मदाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने लोहे का दरवाजा तोड़ कर माधुरी को बचाने की कोशिश तो की, लेकिन तब तक जलने के करण उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार और नगर निगम के डिप्टी अनिल दूबे मौके पर पहुंचे।
डिप्टी मेयर अनिल दूबे ने बताया कि राम अनुज की चार बेटियों में माधुरी दूसरे नंबर की बेटी है। माधुरी बारहवीं पास होने के बाद से ही पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक ऑफिस में काम करती थी। उसके बाद शाम को 6 बजे अपनी बहन मीरा के साथ कॉलोनी में ही कंप्यूटर सीखने जाती थी।
वहीं बहन मीरा ने बताया शुक्रवार शाम को उसने माधुरी को कंप्यूटर क्लास चलने की बात कही थी, तब वो रोती हुई ऊपर कमरे में चली गई। मीरा का कहना कि जरूर उसके साथ ऑफिस में ही कोई बात हुई है। जिससे उसने मकान की पहली मंजिल पर बने टीन की चद्दरों वाले कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौली जागरां थाना प्रभारी ने बलदेव कुमार ने बताया कि माधुरी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगाई थी। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया था। शनिवार को पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।