{"_id":"58c568f14f1c1b7926dc4301","slug":"chandigarh-crime-news-dhanas-news-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब रही मां की मदद के लिए चीखता रहा मासूम, नहीं आया कोई बचाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूब रही मां की मदद के लिए चीखता रहा मासूम, नहीं आया कोई बचाने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Drowned
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां को बचाने के लिए एक मासूम मदद के लिए चीख-चीख कर पुकारता रहा परंतु मौके पर मौजूद लोगों में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ ही पलों में उसकी मां उसे हमेशा के लिए अकेला छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हो गई। ये मंजर है चंडीगढ़ की धनास लेक का। जहां शनिवार शाम को एक महिला ने लेक में कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला के साथ उसका 12 साल का बेटा भी था। बताया जा रहा है कि महिला किसी पारिवारिक समस्या के चलते तनावग्रस्त थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम धनास की रहने वाली राज कुमारी (40) ने झील में छलांग लगा दी। मां को पानी डूबता देख उसके बेटे ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने महिला को पानी से बाहर निकाला और उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी उत्तरप्रदेश स्थित अपने घर लौटना चाहती थी। उन्होंने वापस जाने की पूरी तैयारियां भी कर रखी थी, लेकिन इसमें कुछ देरी हो रही थी। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान थी। शायद इसी के चलते उसने लेक में कूद कर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रख दिया है। इस संबंध में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।