फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh crime News: Dhaba owner commits suicide in Chandigarh

चंडीगढ़: कोरोना के डर से ढाबा मालिक ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime News: Dhaba owner commits suicide in Chandigarh
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के लक्षण दिखने पर बुड़ैल के एक ढाबा मालिक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदेशा है कि ढाबा मालिक राजू (22) ने गला खराब व बुखार होने के बाद फंदा लगा लिया। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बुड़ैल स्थित रविंद्र ढाबा के मालिक राजू ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार, बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश समेत एएसआई जिले सिंह मौके पर पहुंचे और ढाबा मालिक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि राजू बुड़ैल में पिछले काफी समय से ढाबा चलाता था। पुलिस का कहना है कि धनास निवासी राजू की बहन ने अपने बयान में बताया कि सोमवार रात उसकी मोबाइल पर राजू से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे बुखार और गला खराब की शिकायत है। उससे बोला नहीं जा रहा है। इसके बाद फोन काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुबह राजू का फोन नहीं उठने पर पड़ोस के किसी युवक से राजू से बात कराने को कहा। युवक जब ढाबे पर पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बुड़ैल चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घर में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
खुड्डा अलीशेर स्थित एक घर में 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता लगते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जुनैद (17) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही फंदा लगाने के कारणों का पता चल सका है।  
 
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खुड्डा अलीशेर के मकान नंबर (59) में एक नाबालिग ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे से तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद किशोर को फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक का नाम जुनैद है और वह नाई का काम सीख रहा था। पिछले तीन दिनों से वह अपने काम पर नहीं गया था। इसके बाद जुनैद के मामा जब उसके घर पहुंचे तो वह कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जुनैद का परिवार अपने मूल शहर मुजफ्फरनगर गया है। इस दौरान वह घर में अकेला था। सेक्टर-11 थाना पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed