फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: A Female Security Personnel of GMCH 32 Accused Her Supervisor of Torturing 

चंडीगढ़: सरकारी अस्पताल में महिला सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी, फोटो वायरल करने की धमकी देता था सुपरवाइजर 

Thu, 16 Sep 2021 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 09:45 AM IST
सार

जीएमसीएच-32 में इससे पहले 27 जून को अस्पताल की ही एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हुई थी। इसमें अस्पताल के ही ओटी टेक्नीशियन ने डॉक्टर को न पहचानने की बात कहकर चेहरे से मास्क हटवाया और फिर छेड़खानी की। ओटी टेक्नीशियन को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Chandigarh: A Female Security Personnel of GMCH 32 Accused Her Supervisor of Torturing 
जीएमसीएच 32 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 32 की महिला सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला सुरक्षाकर्मी ने अपने सुपरवाइजर पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अकेले में मिलने का दबाव डाल रहा है। महिला की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला सुरक्षाकर्मी ने जीएमसीएच 32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर को दी शिकायत में बताया कि सुपरवाइजर ने सोती हुई अवस्था में उसकी फोटो खींच ली। अब वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि फोटो वायरल हुई तो वह कहीं की नहीं रहेगी। वह उसे अकेले में मिलने के लिए बुला रहा है। यही नहीं, ड्यूटी के दौरान भी उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। अब वह और बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसे में उसे इंसाफ दिया जाए। 
विज्ञापन



महिला सुरक्षाकर्मी ने यह भी कहा है कि सुपरवाइजर का फोन साइबर सेल को दिया जाए। उसे शक है कि अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी ऐसी हरकत करता है। फोन की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उसे अपनी इज्जत के साथ ही नौकरी की भी चिंता है। इसलिए उसने एक महिला होने के नाते डायरेक्टर प्रिंसिपल से अपना दुख बयां किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले भी हुई थी घटना
जीएमसीएच-32 में इससे पहले 27 जून को अस्पताल की ही एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हुई थी। इसमें अस्पताल के ही ओटी टेक्नीशियन ने डॉक्टर को न पहचानने की बात कहकर चेहरे से मास्क हटवाया और फिर छेड़खानी की। ओटी टेक्नीशियन को निलंबित किया जा चुका है।

छेड़खानी रोकने को लगाने थे कैमरे
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने की बात कही थी। इसके लिए अस्पताल में सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। पहले फेज में 150 कैमरे लगाने थे। लेकिन घटना के दो माह बाद भी स्थिति जस की तस है। 

महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों के लिए अस्पताल में अलग से एक समिति है। वही ऐसी घटनाओं की गहनता से पड़ताल कर रिपोर्ट देती है। रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। इस मामले में भी डायरेक्टर प्रिंसिपल के निर्देशानुसार जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। -डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed