फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CBI probe into the rape and murder will Mewat

मेवात में गैंगरेप और हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, सीएम ने कही बड़ी बात

Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
CBI probe into the rape and murder will Mewat
Mewat Gangrape Case - फोटो : File Photo
 हरियाणा सरकार ने मेवात के डिंगरहेड़ी में डबल मर्डर, डकैती और गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई को सौंपने को मंजूरी दे दी है। विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। घटना के 25 दिन से अधिक वक्त बीतने के बाद भी जांच के लिए गठित एसआईटी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की मांग और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखतेे हुए सीबीआई को जांच सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में तावडू पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 459/460/302/376डी/396/397, बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की धारा छह और सशस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत 25 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने कहा था, छोटा मामला

CBI probe into the rape and murder will Mewat
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
डिंगरहेड़ी मामले में मेवात निवासियों का रोष तब और बढ़ गया, जब गुड़गांव में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने इसे छोटा मामला बताया। इस मामले में और किरकिरी न हो, इसे देखते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। सीएलपी लीडर किरण चौधरी सहित अन्य विधायकों ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed