फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash Recovery from Uttrakhand Number Car on Rajpura GT Road of Patiala in Punjab

पटियालाः उत्तराखंड नंबर की कार से एक करोड़ का कैश बरामद, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 17 Apr 2019 12:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Cash Recovery from Uttrakhand Number Car on Rajpura GT Road of Patiala in Punjab
कैश बरामद
पंजाब के पटियाला में जीटी रोड से उत्तराखंड नंबर की कार से एक करोड़ की नकदी बरामद की गई है। वहीं पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार दोनों व्यक्ति खुद को व्यापारी बता रहे थे और वे एक करोड़ की नकदी का कोई स्रोत नहीं बता सके।
विज्ञापन


पुलिस ने रुपये जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल जांच में सामने आया है कि यह नकदी अमलोह में सप्लाई की जानी थी। आयकर विभाग के नोडल अफसर को नकदी मिलने के बारे में सूचित कर दिया गया है।इस राशि में 90 लाख रुपये दो-दो हजार रुपये के नोट में थे, जबकि 10 लाख रुपये 500-500 रुपये के नोट शामिल थे।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया कैश

एसपी सिटी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम राजपुरा के जीटी रोड पर जश्न ढाबे के नजदीक डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान उत्तराखंड के नंबर वाली एक कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका।

तलाशी ली गई तो कार के अंदर से एक छोटा सा बैग मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें एक करोड़ की राशि थी। कार में सवार संदीप जेठी और बलवीर सिंह निवासी देहरादून ने खुद को व्यापारी बताया, लेकिन वे इस राशि संबंधी कोई योग्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि यह राशि देहरादून से लाकर पंजाब के किसी इलाके में दी जानी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed