{"_id":"578d22cb4f1c1b6137c4c4e3","slug":"case-registerd-against-wife-of-punjab-police-comando-killing-supari-planning-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के कमांडो की पत्नी पर चलेगा पति की हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस के कमांडो की पत्नी पर चलेगा पति की हत्या का केस
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस में बतौर कमांडो तैनात जसबीर सिंह (40) की मार्च में हुई हत्या के मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने जिला अदालत में चालान पेश किया है। पुलिस ने मामले में जसबीर सिंह की पत्नी सुखदीप कौर समेत गुरजिंदर सिंह, जगतार सिंह और साहिब सिंह के खिलाफ अपहरण, हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में चालान दाखिल किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को आरोपियों पर आरोप तय हो सकते हैं।
मामले के अनुसार रायपुर खुर्द निवासी सुखदीप कौर ने बीते मार्च में मौलीजागरां थाना पुलिस में पति जसबीर सिंह के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सुखदीप के अनुसार, जसबीर सिंह मोहाली फेज-2 स्थित पंजाब पुलिस कमांडो कॉम्लेक्स में तैनात था।
तीन मार्च को वह सुबह पांच बजे मोटरसाइकिल से घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी सुखदीप कौर ने मौलीजागरां थाने में जसबीर के लापता होने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने 16 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी साल 18 अप्रैल को पुलिस ने खुलासा किया कि सुखदीप कौर ने ही सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। इसमें तीन लोगों ने उसका साथ दिया था। बाद में जसबीर के लापता होने की सूचना पुलिस स्टेशन में दे दी। हत्या में सुखदीप कौर की मदद पटियाला जेल में बंद गुरजिंदर सिंह, जगतार सिंह और साहिब सिंह ने की थी।
इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सुखदीप की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें उसकी अन्य आरोपियों से बातचीत हुई थी। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो सुखदीप कौर ने सब कुछ उगल दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अन्य आरोपियों को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। बाद में उन्हें अदालत में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया था।