हनीट्रैप में फंसा करनाल का युवक: धमकी देकर आरोपियों ने हड़पे 34.80 लाख रुपये, किस्तों में कर रहा था अदायगी
आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक से दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बदनामी के डर से आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए। उसके बाद मई 2021 में आरोपी संजय ने कहा कि दस लाख रुपये का ब्याज, एक लाख रुपये बकाया और पांच लाख रुपये और देने होंगे। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने असंध थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाया। युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई। उसके बाद युवक को रकम के लिए ब्लैकमेल किया गया।
फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके अलावा युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख की रकम आरोपियों को दे दी। इसके बावजूद युवक से आरोपी पैसा मांग रहे हैं। अब पीड़ित युवक ने युवती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की जबरदस्ती करने की कोशिश, इनकार करने पर मार दी गोली
दुकान चलाता है पीड़ित
मूलरूप से गांव पोपड़ा निवासी शिकायतकर्ता की खल-बिलौने की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजय शर्मा उसका पड़ोसी है। आरोपी संजय का भांजा शीशान गांव में ही पढ़ता है। अप्रैल 2018 में आरोपी संजय साजिश के तहत शिकायतकर्ता के पास आया। शिकायतकर्ता को युवती से फ्रेंडशिप और शादी करने के जाल में फंसाया गया। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता का नंबर किसी युवती को दे दिया।
युवती ने शिकायतकर्ता के साथ मोबाइल पर चैटिंग करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद युवती ने अपने मोबाइल पर न्यूड फोटो मंगवा ली। उसके बाद युवती युवक से जींद बस स्टैंड पर मिलने के लिए पहुंची। आरोपी युवती ने अपना नाम पूनम बताया। उसके कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता के पास धमकी भरे मैसेज आने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि युवती के साथ उसने चैटिंग और अश्लील फोटो आदान-प्रदान की है। इसलिए वह युवक को समाज में जीने लायक नहीं छोड़ेंगे।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक से दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बदनामी के डर से आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए। उसके बाद मई 2021 में आरोपी संजय ने कहा कि दस लाख रुपये का ब्याज, एक लाख रुपये बकाया और पांच लाख रुपये और देने होंगे। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद युवक ने आरोपियों को किस्तों में रकम देनी शुरू कर दी। इस तरह आरोपियों ने पीड़ित युवक से 34.80 लाख रुपये की रकम हड़प ली। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।