{"_id":"63fe4e3c642b27033a0bf713","slug":"case-filed-against-six-in-student-murder-in-punjabi-university-of-patiala-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या मामले में तीन नामजद समेत छह पर केस, सभी आरोपी घर से भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या मामले में तीन नामजद समेत छह पर केस, सभी आरोपी घर से भागे
Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
सार
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में युवक के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर भड़के परिजनों को शांत करवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की इमारत के बाहर दो गुटों में बहसबाजी के बाद हुई भिड़ंत में 20 साल के छात्र नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट में तीन यूनिवर्सिटी छात्रों को नामजद करने के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी (जांच) हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें रवाना की गई थीं लेकिन आरोपी घरों से फरार हैं। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में नामजद तीन आरोपियों में सनजोत सिंह निवासी फिरोजपुर, मोहित निवासी जलालाबाद और हरविंदर सिंह निवासी फरीदकोट शामिल हैं।
विज्ञापन
हत्या में बाहरी युवक भी शामिल
एसपी हरवीर सिंह अटवाल ने माना कि अज्ञात आरोपियों में से एक की पुलिस ने पहचान कर ली है, जोकि कैंपस से बाहर का है। अभी आरोपी की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। बाकी दो अज्ञात आरोपियों की पहचान होना बाकी है। दोनों गुटों में भिड़ंत किस बात को लेकर हुई है, इस संबंधी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में युवक के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर भड़के परिजनों को शांत करवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव परिवार को सौंप दिया गया है।