फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car looted at gunpoint in Amritsar

Amritsar News: टेस्ट ड्राइव पर ले गया कार, सेल्समैन को पिस्तौल दिखा लूटी, पुलिस को आरोपी की तलाश

Thu, 05 Jan 2023 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 06:34 PM IST
सार

जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि आरोपी के आधार कार्ड और लाइसेंस की जांच के दौरान ये जाली मिले हैं। उन्होंने बताया कि कार के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Car looted at gunpoint in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में शोरूम से ट्रायल पर कार ले जाने के बाद पिस्तौल के दम पर लूटने का मामला सामने आया है। चाटीविंड थाना की पुलिस ने रंजीत एवेन्यू निवासी राजवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। तरनतारन रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जीटी रोड स्थित नावल्टी हुंडई के शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। 

विज्ञापन


चार जनवरी 2023 की शाम करीब 3:15 बजे एक युवक मास्क पहने शोरूम में आया और ग्रैंड आई -10 कार खरीदने के संबंध में जानकारी मांगने लगा। इस पर उनके सेल्समैन विनय कुमार ने कार की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने अपना नाम राजवीर सिंह बताया और पहचान के तौर पर अपना आधार कार्ड और लाइसेंस जमा करवाया, जिसमें राजवीर सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक का पता था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि कार के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी ने टेस्ट ड्राइव की मांग की और करीब 3:50 बजे आरोपी सेल्समैन विनय के साथ कार लेकर ड्राइव पर निकल गया। आरोपी मानावाला से आगे दिल्ली पब्लिक स्कूल से यूटर्न लेकर वापस अमृतसर की तरफ आ रहा था तो करीब 4:20 बजे वह पिंगलवाड़ा मानावाला के पास पहुंचा तो उसने कार को रोक दिया। आरोपी ने पिस्तौल निकालकर सेल्समैन विनय को डराकर कार से बाहर निकलने को कहा और फिर आरोपी ने एक फायर भी किया। विनय डरकर कार से उतर गया और आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि आरोपी के आधार कार्ड और लाइसेंस की जांच के दौरान ये जाली मिले हैं। उन्होंने बताया कि कार के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उम्मीद है उसे जल्द ही उसे काबू करके कार बरामद कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed