{"_id":"5a64e4b64f1c1ba0268b5b1d","slug":"car-fall-in-canal-one-died-and-three-missing-sonipat-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार नहर में गिरी, MBA के छात्र की मौत, दो सीए और बीडीएस के छात्र डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, MBA के छात्र की मौत, दो सीए और बीडीएस के छात्र डूबे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Sonipat News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के सीए बनने की खुशी में सांपला से मुरथल पार्टी करने जा रहे पांच छात्रों की कार शनिवार देर रात करीब 11 बजे रोहतक-सोनीपत रोड स्थित रोहट के पास नहर में गिर गई। दरअसल, पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पुल पर कार के रांग साइड में जाने और सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। हादसे में एमबीए के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो सीए समेत एक बीडीएस छात्र डूब गए। एमबीए का एक छात्र किसी तरह से कार से बाहर निकल सका।
नहर से निकले छात्र ने एक अन्य राहगीर की मदद से पुलिस और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद लोगों की मदद से एक छात्र का शव नहर से बाहर निकाला गया। तीन अन्य छात्रों की तलाश में अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ के साथ ही गोताखोरों की टीम देर शाम तक छात्रों की तलाश में जुटी रही। बता दें कि पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर रोहट के पास बने इस पुल की रेलिंग टूटी होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, रोहतक के सांपला की पंजाबी कॉलोनी निवासी लक्ष्यदीप धमीजा उर्फ लव (24), अपने साथी हितेश उर्फ हन्नी (22), रोहित (23), सौरभ (22) और चिराग (24) के साथ पार्टी करने के लिए रोहतक के मन्नत होटल गए थे। हितेश ने तीन दिन पहले ही सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसीलिए वह अपने साथियों को पार्टी दे रहा था। मन्नत में जगह नहीं मिलने के बाद सभी सौरभ की होंडा अमेज गाड़ी से मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद चिराग किसी तरह नहर से बाहर निकल सका। उसने राहगीरों की मदद से लक्ष्यदीप का शव बाहर निकाला। इसके बाद रविवार को पूरे दिन तलाशी के बाद भी तीन अन्य साथियों का सुराग नहीं लग सका। जानकारी होते ही एसएसपी सतेंद्र गुप्ता, एसडीएस जितेंद्र, एएसपी डीके भारद्वाज, तहसीलदार हितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए थे।

ऐसे हुआ हादसा
Sonipat News
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ हादसा
रोहतक से मुरथल पार्टी करने जा रहे छात्रों की कार देर रात करीब 11 बजे रोहट के पास नहर पर बने पुल पर गलत साइड चली गई। उसी समय सोनीपत की ओर से आए ट्रक से बचने के लिए कार चला रहे सौरभ ने कार को सड़क से नीचे उतार लिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और पश्चिमी यमुना लिंक नहर पुल की रेलिंग से टकराकर नहर में जा गिरी।
रोहित-हितेश सीए, सौरभ बीडीएस, लक्ष्यदीप-चिराग एमबीए के छात्र
परिजनों ने बताया कि रोहित सीए की परीक्षा पास कर चुका है। हितेश ने तीन दिन पहले सीए की परीक्षा पास की है। लक्ष्यदीप बीटेक करने के बाद एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। सौरभ बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। चिराग एमबीए का छात्र है।
नहर बंद नहीं होने से बचाव कार्य में आई दिक्कत
नहर में तेज बहाव होने की वजह से छात्रों को खोजने में दिक्कत हुई। नहर को बंद करने के लिए परिजनों ने दो बार जाम लगाया, लेकिन नहर बंद कराने की जगह केवल पानी कम कराया गया।
मंत्री ग्रोवर और हुड्डा पहुंचे ढांढस बांधाने
प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।