{"_id":"7b3dd17fa31e667a8ebd5d0d92ca11c6","slug":"car-collision-in-sector9","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींचने का प्रयास किया तो बिफरी युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो खींचने का प्रयास किया तो बिफरी युवतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पास परांठे की दुकान पर दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दोनों कारों में सवार लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
एक कार में दो युवतियां थीं जबकि दूसरी कार में एक युवक महिला के साथ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को अपशब्द कहे। यहां तक कि दोनो में हाथापाई भी हुई।
दोनों कार सवार परांठे की दुकान पर आए थे। जबकि युवक अपनी कार वापस जाने के लिए निकालने लगे तो युवतियों की पहले से खड़ी कार में मामूली से टकरा गई।
इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। युवक ने जब युवतियों की कार की तस्वीर खींचने का प्रयास किया तो दूसरी कार में सवार एक युवती ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
मौके पर पीसीआर की गाड़ियां पहुंचीं। इसके साथ ही सेक्टर-3 थाने से सब इंस्पेक्टर सेवक सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों की बातचीत ही थाने में चलती रही।
विज्ञापन