{"_id":"fe692a570d134c033ff42246d5fe2215","slug":"bullet-fire-on-young-boy-eye-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बहनों को जाते-जाते गहरा जख्म दे गया 2014","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 बहनों को जाते-जाते गहरा जख्म दे गया 2014
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Wed, 31 Dec 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2014 जाते-जाते 5 बहनों को ऐसा गहरा जख्म दे गया, जिसका दर्द में वे सारी जिंदगी तिल-तिल तड़पती रहेंगी। इन बहनों से उनका इकलौता भाई छीन गया। मामला हरियाणा का है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर 10-12 युवकों ने एक युवक को गोली मार दी और दूसरे को पीटकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल युवक ने पीजीआई रोहतक ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी घटनास्थल से फरार हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में भर्ती अजित निवासी गांव कुराहवटा ने पुलिस को बताया कि कुक्कू, विकास, और अनूप उसी के गांव के शहर के राव तुलाराम चौक पर अपनी बाइक की सर्विस करवा रहे थे। वह भी तभी उनके पास पहुंच गया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद 10-12 युवक हथियारों से लैस होकर बाइक और स्कूटी पर वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही कुक्कू को पकड़ लिया। जब उसने बीचबचाव किया तो युवक उसे लाठी डंडों से पीटने लगे। तभी एक युवक ने पिस्तौल निकालकर कुक्कू पर फायर झोंका और गोली उसकी आंख में लगी। कुक्कू घटनास्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने कुक्कू को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। रास्ते में कलानौर के पास पहुंचने पर उसने दम तोड़।
अजित सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचाराधीन हैं। वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और एसपी, डीएसपी भी अस्पताल में पहुंचे और अजीत के बयान दर्ज किए।
दिन के समय हुई थी कहासुनी
सूत्रों के मुताबिक दिन के समय दोनों गुटों में चिंकारा कैंटीन के पास कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही यह वारदात हुई है। हालांकि पुलिस अफसर इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
पांच बहनों का अकेला भाई था कुक्कू
कुक्कू रेवाड़ी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। कालेज की छुट्टी पड़ने पर वह अपने घर आया हुआ था। कुक्कू पांच बहनों का अकेला भाई था और सबसे छोटा था।
स्टूडेंट कुक्कू को गोली लगने की जानकारी मिली है। वह मरा है या नहीं इसी सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक वारदात के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
-बलबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक