फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF soldier arrested with 25 crore drug and fake currency

25 करोड़ की हेरोइन संग BSF जवान गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 06 Jul 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
BSF soldier arrested with 25 crore drug and fake currency

पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी कर मुंबई तक पहुंचाने वाले तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 25 करोड़ की हेरोइन, 68 लाख रुपये की इंडियन जाली करेंसी, दो वाहन, एक पाक सिम कार्ड व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं इनमें अबोहर सेक्टर का पच्चीस वर्षीय बीएसएफ का जवान भी शामिल है, जो मई 2015 से लेकर अब तक 163 किलो हेरोइन बार्डर से क्रॉस करवा चुका है। बीएसएफ जवान को एक किलो हेरोइन के बदले 70 हजार रुपये मिलते थे। बीएसएफ का जवान तस्करों से अब तक 1.14 करोड़ रुपये ले चुका है।
विज्ञापन


आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीएसएफ अबोहर सेक्टर की चौकी एसएसवाला में तैनात बीएसएफ जवान (25) हरप्रताप सिंह के पाकिस्तानी तस्कर भोला के साथ संबंध हैं और वह पिछले कुछ समय से हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ पाकिस्तानी तस्करों से लेकर भारतीय तस्करों तक पहुंचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि हरप्रताप कुछ माह पहले छुटिटयां बिताने अपने घर हसीमपुरा जिला अमृतसर गया था और उसकी मक्खू के रहने वाले तस्कर कुलविंदर के संपर्क हो गया।

हेरोइन मुंबई-दिल्ली व अन्य महानगरों में भेजी जाती थी

BSF soldier arrested with 25 crore drug and fake currency

तब से उसके तार पाकिस्तानी तस्कर भोला से जुड़ गए थे। उसके बाद उसने अपने साथी हरबीर सिंह निवासी नौशहरा ढल्ला जिला अमृतसर, नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव हाशिमपुरा जिला अमृतसर, बूटा सिंह निवासी गांव सिधवां जिला तरनतारन, गुरबचन सिंह उर्फ बिटटू गांव सिधवां जिला तरनतारन के साथ मिलकर मई व जून माह में भारी मात्रा में हेरोइन बार्डर पार की।

इनके द्वारा यह डिलीवरी मुंबई-दिल्ली व अन्य महानगरों में भेजी जाती थी। इसकी एवज में हरप्रताप को 70 हजार रुपये प्रति किलो की दर से मिलते थे।

आईजी ने बताया कि इस दौरान पाक तस्कर भोला से संपर्क करवाने वाले कुलविंदर ने पुलिस की सख्ती के चलते काम करने से इंकार कर दिया। लेकिन तब तक कांस्टेबल हरप्रताप का लालच बढ़ चुका था और उसने सीधे ही पाक तस्कर भोला से संपर्क किया और बलराज सिंह उर्फ राजू निवासी नौशहरा ढल्ला के जरिए हेरोइन तस्करी में जुट गया।

उमरानंगल ने दावा किया कि बीएसएफ जवान अब तक 163 किलो हेरोइन बार्डर पार करवा चुका है। पुलिस द्वारा की गई लंबी जांच व बेहद मुश्किल आपरेशन के बाद पुलिस ने सबसे पहले गुरबचन सिंह को गिरफ्तार किया और उससे डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की।

बाद में एक के बाद एक उक्त पांचों को गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ जवान हरप्रताप से दो किलो हेरोइन व 68 लाख रुपये नकदी उसके बैग से बस पर चढ़कर फरार होने के प्रयास के दौरान बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed