{"_id":"57334f414f1c1bfe26919a84","slug":"bsf-seized-heroin-of-19-crore-at-pakistan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने जब्त की 19 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने जब्त की 19 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
Updated Thu, 12 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी
- फोटो : amar ujala
तस्करों की नई योजना को ध्वस्त कर BSF ने पाक बॉर्डर पर 19 करोड़ रुपये के 6 हेरोइन के पैकेट बरामद किए। मामला पंजाब के फिरोजपुर/अमृतसर बॉर्डर का है। दरअसल पाकिस्तानी तस्करों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों में इस्तेमाल होने वाले लोहे की शाफ्ट के बीच हेरोइन के पैकेट डालकर और पाइप को दोनों तरफ से वेल्डिंग कर भारतीय तस्करों तक पहुंचाना शुरू किया है, ताकि बीएसएफ की आंखों में धूल झोंकी जा सके। बीएसएफ ने बुधवार को लोहे की पाइप में हेरोइन के छह पैकेट पकड़े हैं। इनका वजन तीन किलो 800 ग्राम है। यह घटना अमृतसर सेक्टर की बीओपी घोगा में घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि सरहद पर लगी कंटीली तार पार खेतों में खेती करने के लिए जाने वाले किसानों पर बीएसएफ (किसान गार्ड, बटालियन-67) के जवान पैनी नजर रखते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को किसान खेतों में खेती कर रहे थे कि किसान गार्ड ने देखा कि बार्डर पिलर नंबर-80/3, कंटीली तार से सौ मीटर और आईबी से तीन मीटर की दूरी पर एक लोहे की शाफ्ट (अंदर के खोखली) पड़ी थी जो दोनों तरफ से वेल्डिंग की हुई थी।
विज्ञापन
ऐसी लोहे की शाफ्ट ट्रैक्टर-ट्रालियों में इस्तेमाल होती है। जब बीएसएफ जवानों ने शाफ्ट उठाकर देखा तो उसके बीच कुछ वस्तु होने का अंदाजा हुआ। जब पाइप को काट कर देखा तो उसके बीच से छोटे-छोटे हेरोइन के छह पैकेट मिले, जिनका वजन तीन किलो आठ सौ ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत उन्नीस करोड़ रुपये है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि तहकीकात की जा रही है कि पाकिस्तान से आई हेरोइन किस किसान की है।