{"_id":"5f3925838ebc3e4ad50e4b7a","slug":"bsf-recovered-heroin-and-pistol-from-indo-pak-border-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का नया तरीका: पाक तस्करों ने जलकुंभी पर रखकर भेजी हेरोइन-पिस्तौल, बीएसएफ ने पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्करी का नया तरीका: पाक तस्करों ने जलकुंभी पर रखकर भेजी हेरोइन-पिस्तौल, बीएसएफ ने पकड़ी
Sun, 16 Aug 2020 05:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी तस्करों ने सतलुज नदी के रास्ते जलकुंभी के ऊपर हेरोइन और पिस्तौल (चीन निर्मित) रखकर भारतीय तस्करों को भेजी, जिस पर बीएसएफ जवानों की नजर पड़ गई। बीएसएफ जवानों ने नदी से उक्त सामग्री निकाल ली। यह घटना फिरोजपुर से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी साम्मके के पास रविवार की।
विज्ञापन
बीओपी साम्मेके के पास से सतलुज नदी पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश करती है। यहीं से कई बार हेरोइन व हथियारों की खेप पकड़ी जा चुकी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-136 के जवान बीओपी साम्मेके के पास गश्त कर रहे थे। इन दिनों नदी उफान पर है। जलकुंभी भी पाक से भारत की तरफ बह कर आ रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों को पाक की तरफ से भारत में प्रवेश हो रहे नदी में एक जलकुंभी के ऊपर पैकेट और अन्य सामान पड़ा नजर आया। जवानों ने मोटर बोट के जरिए जलकुंभी तक पहुंच उसे अपने कब्जे में लिया। जब उसे खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन के तीन पैकेट थे, जिसका वजन तीन किलो और 266 ग्राम है। इसके अलावा .30 बोर का पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। मालूम हो कि इसी रास्ते से पाक तस्कर हेरोइन और हथियारों की खेप भेजते हैं। बीएसएफ पंजाब बार्डर से जनवरी से लेकर अब तक 339 किलो 63 ग्राम हेरोइन, बीस आधुनिक हथियार, 33 मैगजीन और 324 कारतूस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन