फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf caught 1 kg heroine from indo pak border, punjab news

फेंसिंग पार सरकंडों से मिली पांच करोड़ की हेरोइन, पाक सिम कार्ड

Wed, 22 Feb 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 22 Feb 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
bsf caught 1 kg heroine from indo pak border, punjab news
बरामद हुई हेरोइन के पैकेट दिखाते बीएसएफ के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फेंसिंग के नजदीक लगे सरकंडों के जंगल में पाकिस्तानी तस्कर छिपाकर गए पांच करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाक मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड बीएसएफ ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह हेरोइन व सिम कार्ड फेंसिंग पार खेतों में खेेती करने जा रहे कुछेक किसानों के मदद से भारतीय इलाके में आना था। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास मंगलवार रात को घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की बटालियन-137 के जवान बीओपी दोना तेलु मल के नजदीक लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि मंगलवार रात 10.20 बजे पाकिस्तानी तस्करों की फेंसिंग के नजदीक हरकत महसूस की गई। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह बीएसएफ जवानों ने घटनास्थल के पास स्पेशल सर्च अभियान शुरू किया तो हेरोइन के चार छोटे पैकेट और एक पाक सिम कार्ड सरकंडों के जंगल से बरामद हुआ। हेरोइन का वजन एक किलोग्राम था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। अबोहर और अमृतसर सेक्टर से भी कुछ दिन पहले फेंसिंग पार खेत में तेरह किलो हेरोइन दबी हुई बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 दिन पहले भी पकड़ी थी करोड़ों की ड्रग्स

bsf caught 1 kg heroine from indo pak border, punjab news
बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स की खेप
पाकिस्तान में दरगाह पर हुए हमले के बाद बीएसएफ पंजाब में सख्त हो गई है। चौकसी इतनी कड़ी कर दी गई है कि एक ही दिन में ड्रग्स की दो खेप पकड़ ली गई। करीब 13 किलो हेरोइन बरामद की गई। भारत-पाक सीमा पर अजनाला सेक्टर में बीओपी रिअर कक्कड़ इलाका में सरकंडे में छिपाकर रखी सात किलो हेरोइन मिली।

बीएसएफ के डीआइजी इपन पीवी ने बताया कि एनसीबी के पास ऐसी सूचना थी कि पाक तस्कर हेरोइन की खेप पार करवाने की कोशिशें अजनाला सेक्टर में करने वाले हैं। बीएसएफ के आइजी मुकुल गोयल तथा एनसीबी के डायरेक्टर जनरल डा. कौस्तुभ शर्मा की हिदायतों के बाद बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने पूरे इलाका में सर्च अभियान चलाया।

रिअर कक्कड़ बीओपी के पास सरकंडा काफी मात्रा में पड़ा हुआ था। जब इसकी सर्च की गई तो इसके नीचे एक-एक किलो हेरोइन के सात पैकेट बरामद हुए। आईजी बीएसएफ (बार्डर रेंज) मुकुल गोयल ने कहा कि बीएसएफ सतर्क है। पाकिस्तान के हर मंसुबे बार्डर पर नाकाम किए जा रहे हैं। खेप पाकिस्तान से सटे भारतीय खेत में मिली है। इस मामले में कंटीली तारों के उस पार इस खेत के मालिक से पूछताछ की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed