फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of husband together with son

जमीन के लालच में बेटे को यतीम किया और खुद बनी विधवा

Tue, 21 Jul 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Tue, 21 Jul 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of husband together with son

जमीन के लालच में दूसरा विवाह करवाने वाली एक महिला ने अपने बेटे से मिल अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के मानसा का है। शहरी बुढलाडा पुलिस ने सप्ताह भर में ही इस हत्याकांड को सुलझा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बलविंदर कौर और उसके लड़के गुरजीत सिंह को काबू कर उन पर केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह खटड़ा ने मामले का खुलासा किया।

बीती 28 जून को जीत सिंह निवासी हरियाणा ने थाना सिटी में बयान दर्ज करवाया कि उसका भाई दर्शन सिंह जो करीब 12-13 साल पहले गांव चक्क भाईके में जमीन खरीद कर रहता था अब वह बुढलाडा में मकान खरीद कर रहने लगा है।
विज्ञापन

कत्ल कर शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया

brutal murder of husband together with son

उसकी पत्नी व बच्चों की मौत के बाद वह उक्त महिला और उसके एक लड़के गुरजीत सिंह के साथ रहने लगा था। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने दर्शन सिंह की जमीन की वसीयत धक्के से अपने नाम करवा ली।

बाद में फिर इस जमीन की रजिस्टरी अपने नाम करवाने के लिए उसे तंग करने लगी। उन्होंने बताया कि इस वारदात में गुरजीत सिंह के एक दोस्त गुरप्रीत सिंह वासी बुढलाडा ने भी साथ दिया है।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने दर्शन सिंह का कत्ल कर उसके शव को कहीं खुर्द-बुर्द कर दिया। इसके बाद इन तीनों के खिलाफ थाना सिटी बुढलाडा में मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी भपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि आरोपी बलविंदर कौर व उसके लड़के गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने माना है कि उन्होंने दर्शन सिंह का कत्ल कर शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed