फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   brutal murder of commando husband for marriage with NRI facebook friend

फेसबुक फ्रेंड बने NRI से शादी के लिए दी 'कमांडो' पति की सुपारी

Sun, 24 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of commando husband for marriage with NRI facebook friend
महिला ने कराई कमांडो पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

महिला ने फेसबुक फ्रेंड बने एनआरआई से शादी रचाने के लिए अपने कमांडो पति की सुपारी देकर मरवा दिया। सनसनीखेज खुलासा। दरअसल दूसरी शादी में रोड़ा बने कमांडो को पत्नी ने अपने भतीजे और उसके दोस्तों से जिंदा नहर में फिंकवा दिया था।

विज्ञापन


यही नहीं पहले पत्नी ने ही कमांडो को खाने में नींद की गोलियां दी थीं और भतीजे से कमांडो के मर्डर के लिए पांच लाख सुपारी तय की थी, इसके लिए उसने एक लाख रुपये एडवांस दे भी दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस पूरे मामले का खुलासा एएसपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने किया। कमांडो की पत्नी अपने फेसबुक फ्रेंड और एनआरआई से दूसरी शादी करना चाहती थी। पुलिस ने चारों आरोपियों कमांडो की पत्नी सुखदीप कौर, उसके रिश्ते में भतीजे साहिब सिंह, गुरजिंद्र सिंह उर्फ नीटा और जगतार सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमांडो जसवीर सिंह की पत्नी सुखदीप कौर का बहरीन में रहने वाले हरजीत सिंह से संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। सुखदीप 4-5 साल से उसके संपर्क में थी। उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सुखदीप ने हरजीत को अपनी शादी के बारे में नहीं बताया था। दोनों ने इसी साल शादी का फैसला किया था। सुखदीप हरजीत के घर बठिंडा में उसके परिवार से मिलने भी गई थी।

उसके बाद दोनों का रोका हो गया था। अब सुखदीप कौर को दूसरी शादी के बीच रोड़ा बने पति जसवीर को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसके लिए उसने राजपुरा में रहने वाले और रिश्ते में भतीजा लगने वाले साहिब सिंह से बात की।

रस्सी के साथ बांध पुलिस कमांडो को नहर में जिंदा फेंक दिया

brutal murder of commando husband for marriage with NRI facebook friend
महिला ने कराई कमांडो पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

साहिब सिंह को पुलिस पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस ने राजपुरा से उसके दोस्त गुरजिंद्र सिंह उर्फ नीटा (21) और जगतार (22) को गिरफ्तार किया था।

साहिब सिंह सीजीसी लांडरां में बीसीए फर्स्ट ईयर का छात्र है, उसका साथी गुरजिंद्र थापर कॉलेज पटियाला में बीटेक फर्स्ट ईयर का और जगतार सीजीसी लांडरां में होटल मैनेजमेंट (एचएम) का छात्र है। साहिब ने अपने दोनों दोस्तों को साथ देने के लिए 50-50 हजार रुपये देने को कहा था।

हाथ बांधे और फेंक दिया नहर में
2 फरवरी की रात को सुखदीप ने योजना के तहत जसवीर के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद जसवीर पूरी तरह से अचेत हो गया था। देर रात साहिब अपने दोस्तों गुरजिंद्र व जगतार के साथ कार में सुखदीप के घर पहुंचा। साहिब ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जसवीर को उठाकर कार में डाल लिया। जसवीर की वर्दी, उसके सिविल कपडे़ बैग व अन्य सामान भी साथ में कार में ही रख लिया।

नहर के पास पहुंचने तक जसवीर को कुछ होश आने लगा और वह खुद को उनके कब्जे से छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इस पर सभी ने जसवीर के हाथ पीछे रस्सी के साथ बांध दिए और उसे जबरन जिंदा ही नहर में फेंक दिया। पुलिस ने ये सारा सामान भी बरामद कर लिया है। इसके बाद 5 फरवरी को सुखदीप मौली थाने में गई और पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति जसवीर 3 तारीख सुबह ड्यूटी पर मोहाली जाने के लिए घर से निकला था, इसके बाद वह नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed