फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brutal murder of a woman in Sultanpur Lodhi of Punjab

Punjab: वीडियो में युवक बोला- जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं, लोकेशन पर पुलिस पहुंची तो मिली सास की लाश

Fri, 19 May 2023 12:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 12:29 AM IST
सार

डीएसपी ने कहा कि बलविंदर सिंह अमेरिका जाना चाहता था क्योंकि उसकी पत्नी राजविंदर कौर अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Brutal murder of a woman in Sultanpur Lodhi of Punjab
जसवीर कौर की फाइल फोटो और घर में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। दामाद पर हत्या का आरोप लगा है। सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी बबलदीप सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। वारदात को सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट (पुडा कॉलोनी) में अंजाम दिया गया है। उधर, दामाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


लोकेशन पर पहुंची पुलिस तो मिली सास की लाश
डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के करीब बलविंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति का वीडियो मिला। वीडियो में वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात कर रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और बलविंदर के घर जाकर जांच की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसके फोन की लोकेशन के आधार पर टीम अर्बन एस्टेट स्थित उसके ससुराल घर पहुंची। यहां जब टीम ने अंदर जाकर देखा तो उसकी सास का एक कमरे में शव पड़ा था। मृतका की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी जसवीर कौर पत्नी निरवैल सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि बलविंदर सिंह अमेरिका जाना चाहता था क्योंकि उसकी पत्नी राजविंदर कौर अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेली थी जसवीर कौर
मृतका की रिश्तेदार लखविंदर कौर ने कहा कि जसवीर कौर घर में अकेली रहती थी। उनका बेटा लंबे समय से अमेरिका में है। बेटी भी अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती थी। बलविंदर सिंह की 2009 में राजविंदर कौर से शादी हुई थी। उन्होंने पुलिस से जसवीर कौर की हत्या करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed