{"_id":"571faa764f1c1b6907a916d5","slug":"brutal-accident-in-mohali-mother-killed-and-daughter-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, मां-बेटी की टांगें टूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, मां-बेटी की टांगें टूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में क्वार्क सिटी के पास एक तेज रफ्तार अमृतसर नंबर की आई-20 कार ने फाजिल्का नंबर की बैगनार कार में टक्कर मार दी। हादसे में वैगनार सवार बलजीत कौर (57) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बलजिंदर कौर और उसकी बेटी अमनप्रीत कौर की टांगें टूट गईं। जबकि अन्य को मामूली चोर्टें आइं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि पुलिस ने आई-20 कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ। आई-20 कार पुराने अमरटैक्स चौराहे से क्वार्क सिटी की तरफ जा रही थी। वहीं, सामने से आ रही वैगनार कार जब क्वार्क सिटी के पास पहुंची तो आई-20 कार के चालक ने बैगनार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बैगनार में हरिंदरपाल सिंह, उनकी पत्नी बलजिंदर कौर, बेटी अमनप्रीत कौर, रिश्तेदार गुरजीत सिंह व बलजीत कौर सवार थीं। जिसमें बलजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद आई-20 कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।