फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brother in law and father in law gangrape with women

ये पति है या शैतान...पत्नी को भाई के पास भेजा फिर बनाता है अश्लील वीडियो

Fri, 12 May 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
brother in law and father in law gangrape with women
देवर और ससुर पर रेप का आरोप - फोटो : Demo Pic
आज के आधुनिक दौर में टूटते रिश्तों के बीच एक एेसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी से ऐसा काम करवाया, जिसे जानकर हरकोई सन्न है। नशीली गोलियां खिलाकर पत्नी को छोटे भाई और पिता को सौंपने वाले पति के खिलाफ शिकायत दी गई तो पुलिस ने दुष्कर्म के बजाय दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही पीड़िता ने अपने बयानों में ये दावा किया था कि उसका पति अश्लील वीडियो भी बनाता था। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मामले को पुलिस 100 फीसद सही करार दे रही है।
विज्ञापन


तरनतारन के मोहल्ला गोकलपुर निवासी युवती का विवाह दिसंबर माह में मोगा के गांव चडिक निवासी युवक से हुआ था। महिला के मुताबिक विवाह के बाद उसका पति उसे नशीली गोलियां खिलाकर अपने भाई व पिता के साथ सुला देता और दोनों उसे हवस का शिकार बनाते। यही नहीं, पति इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दी खुदकुशी की धमकी

brother in law and father in law gangrape with women
देवर और ससुर पर रेप का आरोप - फोटो : Demo Pic
महिला के मुताबिक किसी तरह वह ससुरालियों के चंगुल से छूटकर मायके पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। जांच में शामिल होते पीड़िता और उसके परिजनों ने उसके पति, देवर, ससुर, ननद, सास के विरुद्ध बयान दर्ज करवाए। पीड़ित परिवार उस समय हैरान रह गया जब बुधवार की रात को थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने दुष्कर्म के बजाय दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जब भी आरोपियों को बुलाया जाता है तो थाने में उनसे पूछताछ के बजाय उनकी आवाभगत की जाती है। अगर पुलिस जल्द ही उसे इंसाफ नहीं दिलाती तो वह खुदकशी कर लेगी। उधर, एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि पीड़िता की मिली शिकायत के आधार पर ही बयान दर्ज किए गए थे और रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। बयानों में दुष्कर्म का कोई जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed