फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bride was waiting and groom runs away on his marriage day at rewari of haryana

मंडप तैयार और हाथों में मेहंदी लगा दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हो गया फरार

Thu, 23 Feb 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
bride was waiting and groom runs away on his marriage day at rewari of haryana
रेवाड़ी में शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा
2 साल से जिस युवक के साथ रिश्ता तय था, शादी के दिन वो 2 मिनट के लिए भी अपना चेहरा नहीं दिखाने पहुंचा। सज धज कर बैठी दुल्हन इंतजार करती रह गई। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। शादी के दिन बारात लेकर आने से पहले ही दूल्हा रफ्फूचक्कर हो गया। दुल्हन के अरमान मन में ही दबे रह गए।
विज्ञापन


गांव ततारपुर निवासी लड़की का रिश्ता गुरूग्राम के रहने वाले प्रदीप के साथ 2 साल पहले तय किया था। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। शादी का दिन भी आ गया। दुल्हन सज धज कर बैठ गई कि खबर आई। दूल्हा कहीं चला गया है, इसलिए वे बारात लेकर नहीं आ सकते।
विज्ञापन


यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन और उसका चाचा जान देने पर उतारू हो गए। जैसे तैसे करके लोगों ने उन्हें समझाया और मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों तक मामला लटकाए रखा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीत समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं हो पाई। आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब लड़की के घरवाले आला अफसरों तक शिकायत करने की बात पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed