{"_id":"52326b150c9e3cb43ff9ae8128b451dd","slug":"bribes-case-junior-technician-of-housing-board-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने हाउसिंग बोर्ड चंडीगढ़ के अकाउंट ब्रांच में तैनात जूनियर टेक्निशियन को वीरवार शाम सेक्टर 9 दफ्तर से दस हजार रिश्वत लेते रंग हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान मोहाली सेक्टर 82 निवासी सुरजीत सिंह के रुप में हुई है। सीबीआई की दूसरी टीम ने सुरजीत सिंह के घर छापा मारकर गहने और प्रापर्टी के कागजात भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सुरजीत सिंह ने शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह के एक लाख तीन हजार रुपये वापिस करने के नाम पर बीस हजार की मांग की थी।
इसमें से पांच हजार रुपये पहले ले चुका था। सुखबीर सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने जूनियर टेक्निशियन सुरजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन