{"_id":"af570628be1c0a246382a36cb2b10d16","slug":"boy-teased-girl-on-protest-brutally-beated-to-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ा, विरोध पर भाई को पीटा, फिर आई शामत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को छेड़ा, विरोध पर भाई को पीटा, फिर आई शामत
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले छात्रा को छेड़ा। भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद युवक की खुद की भी शामत आ गई। मामला डेराबस्सी का है। भाई के साथ जा रही युवती को युवक ने छेड़ दिया। भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवक के घर पर हमला बोल दिया। इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। छात्रा के परिजनों ने युवक के पिता के साथ भी मारपीट की। आरोपी युवक का नाम दलविंद्र बताया जा रहा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है, जबकि दो अज्ञात सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, आरोपी दलविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज कर कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह भाई के साथ घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में दलविंद्र सिंह, लवलीन सिंह और दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसके भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि लड़की कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, जबकि नामजद दोनों आरोपी भी छात्र हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी छात्रों को गिरफ्तार लिया जाएगा।