{"_id":"58f3a9294f1c1be55c470857","slug":"boy-shoot-his-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात को हुआ झगड़ा, सुबह होने से पहले दिखा गुस्से का खौफनाक अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को हुआ झगड़ा, सुबह होने से पहले दिखा गुस्से का खौफनाक अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोये युवक के सिर में मारी गोली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को दोस्तों में झगड़ा होता है और सुबह का सूरज निकलने से पहले ही इस झगड़े का खौफनाक अंजाम देखने को मिलता है। भिवानी के बामला गांव में अपने दोस्त के घर सोये एक युवक के सिर में रंजिशन गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई से परिजन उसे रोहतक के ही एक अन्य प्राइवेट अस्पताल ले गए।
घायल बयान देने में अनफिट है। ऐसे में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामला रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे का है। बामला वासी करीब 28 वर्षीय सोमबीर गांव में ही अपने एक दोस्त के घर सोया हुआ था। सुबह तीन-चार युवक आए और सोमबीर के सिर में गोली मारकर फरार हो गए।
गंभीर हालत में उसे उसके साथी उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई रोहतक से परिजन उसे रोहतक के ही एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही खरक चौकी पुलिस और सदर थाना पुलिस गांव में पहुंची और जांच की तो वारदात वाला मकान भी खाली मिला। बामला वासी सोमबीर की हालत गंभीर बनी हुई है। उस पर हत्या प्रयास समेत पांच से छह मुकदमे दर्ज है। एक मामला तो सिविल लाइन थाना क्षेत्र की विद्यानगर कॉलोनी का है।

सोमबीर का पहले कलानौर में अपने कुछ साथियों के साथ विवाद हुआ। बाद में बामला गांव में रात को विवाद हुआ और काफी हाथापाई भी हुई। सुबह गोली मार दी गई। मामले में खरक चौकी इंचार्ज ख्यालीराम ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। घायल युवक सोमबीर बयान देने के लिए अनफिट है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तों ने ही मारी गोली
जांच में सामने आया है कि सोमबीर का पहले कलानौर में अपने ही कुछ साथियों के साथ विवाद हुआ था। रात को बामला गांव में विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते उस पर गोली चलाई गई।
हत्या प्रयास मामले था नामजद
आरोपी सोमबीर पर लड़ाई झगड़े के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। विद्यानगर के एक हत्या प्रयास के मामले में भी उस पर आरोप था। सोमबीर के दादा महाबीर पहलवान ने बताया कि सोमबीर के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने चाचा के पास रोहतक में रहता है। दोस्तों ने ही गोली चलाई है।