फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   boy saw girl with dog and throw her from roof in anger, critically injured

कुत्ते के साथ देखा तो सह न पाया, युवती को तीसरी मंजिल से फेंका

Fri, 07 Oct 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 07 Oct 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
boy saw girl with dog and throw her from roof in anger, critically injured
अमृतसर में लड़की को छत से फेंका गया
छत पर कुत्ते के कारण शुरू हुए मामूली विवाद के चलते युवक को इतना गुस्सा आया, उसे युवती को नीचे फेंक दिया। आरोपी युवक को शक था कि युवती अपने कु्त्ते का शौच उसकी छत पर फेंकती है, इसी के चलते उसने इस करतूत को अंजाम दिया।
विज्ञापन


युवती बुरी तरह से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना, अमृतसर की रामानंद बाग कालोनी की है। पुलिस ने युवती रुपिंदर कौर के बयान पर उसके पड़ोसी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुत्ते को घुमा रही थी, युवक आकर बहस करने लगा

boy saw girl with dog and throw her from roof in anger, critically injured
डेमो पिक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान की छत पर पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। उसका पड़ोसी इंद्रजीत अपने मकान की छत पर आया और बेवजह विवाद करने लगा। उसने आरोप लगाया कि वह कुत्ते का शौच उसकी छत पर फेंक देती है।

युवती ने उसके आरोप का गलत बताया। इंद्रजीत इस पर भी नहीं शांत हुआ और दोनों में विवाद बढ़ गया। अचानक इंद्रजीत दीवार फांदकर उनकी छत पर आ गया और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर इंद्रजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed