फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Murder in Government Way Dispute in Firozpur of Punjab

फिरोजपुरः विवाद में युवक की हत्या, सिर पर मारा बेसबॉल बैट, पूर्व फौजी और 4 अन्य गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 22 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Boy Murder in Government Way Dispute in Firozpur of Punjab
मृतक युवक के परिजनों का विरोध प्रदर्शन
विवाद में तीस वर्षीय व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल बैट वारकर हत्या कर दी गई। मामले में पूर्व फौजी समेत चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है। घटना पंजाब के फिरोजपुर के गांव कटोरा की है। विवाद की वजह सरकारी रास्ता रहा। रात से शुरू हुए विवाद की पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। शनिवार सुबह युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की लापरवाही से नाराज मृतक के परिजनों ने शनिवार को थाना आरएफके के सामने धरना देकर फिरोजपुर-अमृतसर राजमार्ग ठप कर दिया।
विज्ञापन


थाना आरएफके प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि घटना थाना जीआरपी के अंतर्गत पड़ती रेलवे लाइन पर घटी है, इस मामले को जीआरपी पुलिस देख रही है। वहीं थाना जीआरपी के प्रभारी बलविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। थाना आरएफके पुलिस ने पूर्व फौजी समेत चार लोगों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  सूरत सिंह पुत्र भगवान सिंह वासी गांव कटोरा के परिजनों ने बताया कि गांव के पूर्व फौजी से सरकारी रास्ते को लेकर सूरत का विवाद हो गया। आरोपी शुक्रवार रात को सूरत को डराने के लिए अपनी बंदूक से हवाई फायर करता रहा।
विज्ञापन


इस पर गांव के कुछ लोग और सूरत के परिजन थाना आरएफके में गए और एसएचओ मोहित धवन से कहा कि गांव में पुलिस मुलाजिम भेज दो, मामला ठंडा हो जाएगा। रात के समय पुलिस गांव नहीं आई। शनिवार सुबह फिर से विवाद हो गया। सुबह फिर गांव के लोग थाना आरएफके गए, तो जवाब मिला कि विधायक इलाके में दौरा करने आ रहा है और उनके पास पुलिस मुलाजिम नहीं है। शनिवार सुबह आरोपियों ने सूरत पर हमला बोल दिया और बेसबाल बैट से पीटकर सूरत की हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाना आरएफके के सामने धरना देकर फिरोजपुर-अमृतसर राजमार्ग ठप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों धरनास्थल पर पहुंचे और धरनाकारियों से कहा कि पुलिस ने चार आरोपियों पूर्व फौजी कश्मीर सिंह, जरमल सिंह, बलवंत सिंह और अनोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन पर पीड़ित परिवार व ग्रामीण धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed