फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy killed in road accident at amritsar, was going to airport to take mother and wife

मां और पत्नी को लेने एयरपोर्ट जा रहा था युवक, रास्ते से ही मौत साथ ले गई

Wed, 15 Feb 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 15 Feb 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
boy killed in road accident at amritsar, was going to airport to take mother and wife
अमृतसर में सड़क हादसे में मारा गया युवक
एक युवक अपनी मां और पत्नी को लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था कि रास्ते में मौत से मुलाकात हो गई और वह उसे आपने साथ ले गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। मृतक विदेश से आ रही मां और पत्नी को लेने के लिए लुधियाना से अमृतसर कार से जा रहा था, लेकिन जालंधर के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के जे ब्लॉक भाई रणधीर सिंह नगर में रहने वाले जगदीप सिंह की हादसे में मौत में हो गई। 32 साल के जगदीप की चार साल पहले शादी हुई थी। वह जेई पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि जगदीप मंगलवार की रात 2 बजे के आसपास लुधियाना से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए निकला था। तभी जालंधर-अमृतसर वायपास के पास गांव लिदड़ा में उसकी कार एक ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई।
विज्ञापन


जगदीप का बड़ा भाई इंग्लैंड में रहता है, उसकी मां बलविंदर कौर और पत्नी हरजोत कौर इंग्लैंड गए हुए थे। जो वापस लौट रहे थे, जिन्हें लेने के लिए जगदीप एयरपोर्ट के लिए निकला था। लेकिन यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed