फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   boy dead body found in suitcase, dead body found in suitcase in train, darbhanga express, amritsar

दरभंगा से अमृतसर पहुंची ट्रेन में लावारिस सूटकेस में मिला शव, हड़कंप

Mon, 16 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 16 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
boy dead body found in suitcase, dead body found in suitcase in train, darbhanga express, amritsar
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस में सूटकेस में मिल शव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अमृतसर में रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेन में पड़े लावारिस सूटकेस से युवक का शव बरामद हुआ। ट्रेन दरभंगा से आई थी। सभी सवारियों के उतरने के बाद जब आरपीएफ कर्मियों ने चेकिंग की तो ट्रेन में लावारिस सूटकेस पड़ा देखा। उससे काफी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। पुलिस को भी खबर कर दी गई। पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खुलवाया तो उसने से युवक का शव मिला। देखने पर युवक की उम्र 28 से 30 साल लग रही थी। शव गली-सड़ी हालत में था।
विज्ञापन


छानबीन में सूटकेस से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। जीआरपी के डीएसपी मक्खन सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक के गुप्तांग पर गहरे वार के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed