{"_id":"cb6a756c5a57e2e32da795a700ef3f9e","slug":"boy-creat-whatsapp-group-on-friend-sister-name-case-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बहन के नाम पर बना दिया व्हाट्सऐप ग्रुप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की बहन के नाम पर बना दिया व्हाट्सऐप ग्रुप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के एक युवक ने अपने दोस्त की बहन के नाम से व्हाट्सऐप ग्रुप बना दिया। भाई को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। गांव माछिया कलां के एक युवक ने ऐसा करके ग्रुप में आरोपी ने करीब 90 लोगों को सदस्य भी बना लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने ग्रुप और अपने मोबाइल नंबर पर भी दोस्त की बहन के नाम का ही स्टेटस डाला हुआ था। युवती के भाई को मामले के बारे में तब पता चला जब आरोपी ने उसे भी ग्रुप का सदस्य बनाया। युवती के भाई ने उसे मना किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। इसके बाद पीड़ित के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना मेहरबान पुलिस ने गांव माछियां कलां के रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीस जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई की शिकायत के मुताबिक उसकी सबसे बड़ी बहन सात साल पहले आस्ट्रेलिया चली गई थी जो पिछले साल वापस आई थी। आरोपी अक्सर उसे उसकी बहन के बारे में गलत बातें बोलता था। जिसका विरोध वह कई बार कर चुका था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
कुछ समय पहले रघुवीर सिंह ने उसकी बहन के नाम पर एक वाट्सऐप ग्रुप बनाकर उसमें 90 लोगों को सदस्य बना लिया। आरोपी ने उसे भी ग्रुप में कुछ समय पहले सदस्य बनाया तो उसे इस बारे में पता चला। ग्रुप में अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजे जाते थे। जिसके बाद उसने ग्रुप को लेफ्ट कर दिया।
आरोपी ने उसे फिर से ग्रुप का सदस्य बना लिया। उसने आरोपी से ग्रुप को बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।