युवक से कुकर्म का वीडियो वट्सएप पर डाला
तीन युवकों की ओर से एक युवक को जबरदस्ती शराब पिलाकर उससे कुकर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को वॉट्सऐप पर बांट दी।
पीड़ित युवक को इस बात का पता लगने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहल्ला फतेहगढ़ निवासी विनय कुमार, बसंत नगर निवासी दीपक और राकेश कुमार के खिलाफ कुकर्म की कोशिश, धमकियां देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
तीनों युवकों को अच्छे तरीके से जानता है पीडित
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह तीनों युवकों को काफी अच्छे तरीके से जानता है। कुछ दिन पहले आरोपी विनय और दीपा उसके घर आए। आरोपी उसे अपने साथ ले गए। वहां पर जबरदस्ती शराब पिलाने लगे। उसके बाद आरोपी उसे इलाके में स्थित एक घर की छत पर ले गए। वहां पर आरोपी केशी पहले से ही मौजूद था।
तीनों ने मिलकर उसे शराब पिलाई और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। उसकी अश्लील वीडियो बना कर लोगों को वाट्सऐप पर डाल दिया। जब पीड़ित युवक को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।