फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy arrest, wine drinking, man dispute with boys, chandigarh police, crime

घर के पास शराब पीने से मना किया तो करने लगे तोड़-फोड़, 4 गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 04:50 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
boy arrest, wine drinking, man dispute with boys, chandigarh police, crime
गिरफ्तार - फोटो : getty
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित बरहेड़ी में शुक्रवार की शाम घर के बाहर युवकों शराब पीने से मना करना व्यक्ति को भारी पड़ गया। युवकों ने गुस्से में आकर उनकी कार के पूरे शीशे तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरिंद्र और गुरप्रीत ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक शुक्रवार की शाम उनके घर के पास शराब पीने को रुके थे। इसके विरोध करने पर उन्होंने शराब के नशे में दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वहीं, भागते भागते आरोपियों ने उनके घर पर पत्थर भी फेंके। उन्होंने इस दौरान पुलिस की गस्त पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी एरिया में पुलिस की पेट्रोलिंग नही के बराबर होती है। वही, पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमरप्रीत, दीपक सहित उनके दो साथियों के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरप्रीत और उसका साथी जुझारनगर और दीपक और उसका साथी सेक्टर-47 में रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशेड़ी है। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि पहले उनकी आपस में लड़ाई हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोग उनको पब्लिक प्लेस पर खड़े होने पर परेशान कर रहे थे। 

वहीं, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बरहेड़ी स्थित पब्लिक प्लेस में बना टायलेट नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। टायलेट के पास सुबह से ही नशेड़ियों का जमावड़ा होने लगता है। स्थानीय लोगों द्वारा बार बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।

नशेड़ी को पकड़ किया पुलिस के हवाले:
सूचना पाकर पहुंची मीडिया के कैमरे में कैद पब्लिक खुद नशेड़ियों को काबू कर रही थी। इसके बाद उन्होंने सभी को पकड़कर 100नंबर पर कॉल किया। सभी को पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि, बाद में सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया।


सेक्टर-39 थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल ने कहा कि शिकायत के बाद नशेड़ियों को पकड़ा गया। वहीं, कार के कांच तोड़ने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ एरिया में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed