{"_id":"5b56071e4f1c1b19208b6581","slug":"bottle-of-wine-and-pakistani-book-recover-from-bilu-s-ashram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिल्लू बाबा के डेरे में खुल रहे रहस्य, शराब की बोतल और पाकिस्तानी किताब भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्लू बाबा के डेरे में खुल रहे रहस्य, शराब की बोतल और पाकिस्तानी किताब भी बरामद
अमित रूखाया/सुशील सिंगला, अमर उजाला, टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बाबा के आश्रम का भीतरी दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को टोहाना पहुंचे बाबा बिल्लू की बेटे अमरवीर और बेटी सरोज ने डेरे का ताला खोला तो कई रहस्य सामने आए। बिल्लू के तथाकथित मंदिर में वाशबेसिन के पास शराब की बोतल मिली और बेसमेंट में बने एक कमरे से किताबों के बीच एक पाकिस्तानी किताब मिली। एक कमरे में बिल्लू की नग्न तस्वीर मिली है। इस तस्वीर के साथ लिखा है बाबा अमरपुरी नागा साधु। हालांकि, जिस समय बिल्लू का बेटा-बेटी डेरे में आए थे उस समय पुलिस उनके साथ नहीं थी। पुलिस ने डेरे को सील भी नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि बिल्लू का रिमांड खत्म होने के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी।
बाबा के दो बेडरूम, दो खुफिया दरवाजे
बाबा बिल्लू ने अपने कथित डेरे के परिसर में खुद के रहने के लिए कमरे बनाए हैं। मंदिर और रिहायशी क्षेत्र को बाबा ने इस प्रकार तैयार किया है कि उसमें दो तरह के अलग-अलग बेडरूम बने हैं। दोनों के दरवाजे अलग-अलग जगह खुलते हैं। दोनों दरवाजों में से एक जगह पर दुपहिया वाहन को आसानी से अंदर ले जाया जा सकता है। बाबा के जिस कमरे में दुपहिया वाहन जा सकता है उस कमरे को सजाया गया है। इसमें हर दीवार पर बिल्लू और उसके बच्चों की तस्वीरें लगी हैं।

टोहाना स्थित आरोपी बाबा का आश्रम
बेसमेंट के एक कमरे में नग्न तस्वीर
डेरा परिसर में बिल्लू और उसकी स्वर्गवासी पत्नी की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हैं। साइड से डेरा परिसर के गेट में अंदर घुसते ही दाईं ओर एक जीना है जो बेसमेंट को जाता है। बेसमेंट में बने कमरे में एक बेड लगा है। इसमें बिल्लू की पिस्तौल को कमर पर टांगे आदमकद फोटो लगी है। इसी कमरे की एक दूसरी दीवार पर बिस्तर के बिल्कुल सामने बिल्लू की एक नग्न तस्वीर लगी है। इसके साथ लिखा है बाबा अमरपुरी नागा साधु। इसी कमरे में पाकिस्तानी किताब मिली है, जिसमें उर्दू की लाइनें लिखी हैं। नीचे अनुवाद किया गया है। इसी कमरे की एक साइड किसी पीर की मजार का फोटो लगा है।
सम्मोहन विधि से महिलाओं को करता था वश में
पुलिस के सामने गिरफ्तार होने के बाद बिल्लू ने महिला थाना प्रभारी के सामने सम्मोहन विधि से महिलाओं को वश में करने की बात को कबूल किया था। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी बिमला देवी ने की है। सर्च के दौरान भी पुलिस को बिल्लू के डेरे में तंत्र विद्या के सामान, प्रसाद के पैकेट और सम्मोहन करने की विधि के सामान मिले हैं।