फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blast outside school in balloon gas cylinder filling, two scorched

स्कूल के बाहर गुब्बारे में गैस भरते सिलेंडर में ब्लास्ट, दो झुलसे

Fri, 11 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Blast outside school in balloon gas cylinder filling, two scorched
- फोटो : Demo pic
सेक्टर-22 में निजी स्कूल के बाहर छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। दोनों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों को पुलिस ने पीजीआई में भर्ती करवाया है। दोनों स्कूल के फंक्शन के लिए गुब्बारों में गैस भर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 पुलिस चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-56 निवासी संजीव कुमार और मान सिंह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होेने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सेक्टर-22 स्थित स्कूल एमडीएवी में कार्यक्रम था। इसके लिए दोनों स्कूल गेट के बाहर गुब्बारों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में संजीव कुमार की आंखों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ और लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना प्रभारी रंजीत सिंह, सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीएफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर सबूत इकठ्ठे किए। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने की कार्रवाई करते हुए मान सिंह और संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed